जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भूवैज्ञानिक प्रशिक्षण लेकर जिले का नाम किया रोशन

जबलपुर दर्पण। देश में भूविज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत सर्वोच्च संस्थान भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण जीएसआई के भू-वैज्ञानिकों को प्रशिक्षित करने के लिए स्थापित भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान फील्ड प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर द्वारा विद्यार्थियों को डायरेक्टर श्री डी. के. थवाईत के निर्देशन व वरिष्ठ भूवैज्ञानिक रामेश बाबु जालेम व आशीष वाधवानी के मार्गदर्शन में 19 मार्च से 24 मार्च, 2022 तक दिए जा रहे छः दिवसीय अल्पकालीन प्रशिक्षण 24 मार्च को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। जिसमें जबलपुर शहर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के भूगर्भशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के 8 विद्यार्थियों ने नामांकित होकर और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर जिले का नाम है। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ श्री डी. के. थवाईट, डायरेक्टर, जीएसआईटीआई, एफटीसी रायपुर द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वागत उद्बोधन के साथ 19 मार्च को किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा फेकल्टी से इंटरेक्शन कर समझ विकसित करने और आवश्यक रूप से ब्रन्टन कम्पास को बारीकी के साथ सीखने की अपील की। तत्पश्चात उनके द्वारा छत्तीसगढ़ का भूविज्ञान और खनिज संपदा विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ भूवैज्ञानिक आशीष वाधवानी ने वोट ऑफ थैंक्स देते हुए, प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों के नामांकन के लिए विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर और एसआरटीएम यूनिवर्सिटी के विभागाध्यक्षों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88