स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत युवा संवाद

जबलपुर दर्पण। शासकीय महाकोशल कॉलेज, जबलपुर स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालन क्षेत्र में रोजगार/स्वरोजगार के अवसर विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी देते हुये डॉ. प्रफुल्ल मून, उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवायें जबलपुर ने पशुपालन की विभिन्न योजनाओं जैसे डेयरी पालन, बकरी पालन, कुक्कुट पालन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें विद्यार्थियों को युवा उद्यमी बनने के लिए विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियो को मुख्यतः व्यवसायिक आमदनी गतिविधियों में पशुपालन की भूमिका/सहभागिता, वर्तमान में उपलब्ध संसाधन/गतिविधियॉं, आमदनी का स्त्रोत, विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग ने बताया कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अंतर्गत युवा संवाद द्वारा विद्यार्थियों को पशुपालन के क्षेत्र में रोजगार/स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान की जा रही है। जो विद्यार्थियों के कॅरियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
कार्यक्रम में डॉ. आशा बालानी, जिला नोडल ऑफीसर, डॉ. विष्णु गुप्ता एवं डॉ. सुरभि यादव द्वारा विद्यार्थियों को पशुपालन, दुग्ध डेयरी, पशुआहार, दुग्ध सयंत्र, पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ए.सी.तिवारी, डॉ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. नीलिमा एवं डॉ. तरूणेन्द्र साकेत के साथ लगभग 105 विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।



