वैश्य महासम्मेलन जबलपुर ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। दूसरों का जीवन बचाने के उद्देश्य से वैश्य महासम्मेलन जबलपुर के द्वारा संस्था के संस्थापक स्व. नारायण प्रसाद गुप्ता “नाना जी” की पुण्यतिथि पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री संदेश जैन के मार्गदर्शन एवं जबलपुर के जिला अध्यक्ष संतोष सोमानी एवं कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गुप्ता के निर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में वैश्य जनों ने रक्तदान किया। मुख्य रूप से रूपेश गुप्ता, राकेश जैन, अर्पित चौरसिया, कीर्ति साहू, नवदीप जैन एवं अन्य वैश्य जनों के द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में युवा प्रदेश महामंत्री बनारसी अतुल चौरसिया, संभागीय युवा अध्यक्ष जीतेन्द्र देव गुप्ता, महामंत्री श्री कृष्ण अग्रवाल, पूर्व युवा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष आभा जैन, नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, केसरवानी समाज के अध्यक्ष गोरे केसरवानी, संगठन मंत्री राजू केसरवानी, उपाध्यक्ष मन्नू गुप्ता केसरवानी, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम केसरवानी, राधा कृष्ण मंदिर समित के मैनेजर किशन केसरवानी, शालिनी जैन, प्रिंसी सिघंई, नवदीप जैन, राकेश जैन, संजय केसरवानी आदि वैश्य जनों की उपस्थिति रही। रक्तदान शिविर में पूर्व युवा अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी का विशेष योगदान रहा है।



