कुंडलपुर गजरथ के ऐतिहासिक क्षणों को जबलपुर दर्पण ने पाठकों तक पहुंचाया

आयोजन की साक्षी बनी जबलपुर दर्पण की प्रतियों प्रबंधक को सौंपी
जबलपुर दर्पण दमोह। बहुप्रसिद्ध जैन सिद्ध तीर्थक्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज सहित सौकड़ों मुनि एवं माताजी के पावन सानिध्य में आयोजित हुए पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के विशाल एवं भव्य आयोजन को प्रत्येक दिन “दैनिक जबलपुर दर्पण” परिवार ने गजरथ की सभी खबरें प्रतिदिन प्रकाशित कर जन-जन तक पहुचाकर ऐतिहासिक क्षणों को इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराने का एक प्रयास किया। लाखों की संख्या में एकत्रित जनसमूह और जगरथ महामहोत्सव की खवरों को दमोह जिला ब्यूरो प्रमुख एवं टीम ने अखबार के पाठकों तक प्रतिदिन पहुंचाया और अखबार में प्रकाशित की। दैनिक जबलपुर दर्पण की कृतियां भी इस आयोजन की साक्षी बनी। दरअसल मंदिर निर्माण और यहाँ के इतिहास इस विशाल आयोजन से लेकर और संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वचनों के साथ प्रत्येक दिवस की तमाम मंगलिक कार्यो को पाठकों तक पहुंचाया। इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति और प्रशासन ने अथक मेहनत की। जिनके उत्साह वर्धन स्वरूप दैनिक जबलपुर दर्पण के सम्पादक अनिल सेन के निर्देशन में अखबार समूह के सह-संपादक आशीष जैन और जबलपुर सिटी रिपोर्टर आकाश जैन गुरुवार दोपहर कुंडलपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने जिला ब्यूरो भरत साहू के साथ कुंडलपुर मंदिर कार्यालय प्रबंधक मोतीलाल जैन को दैनिक जबलपुर दर्पण में प्रकाशित खबरों की जानकारी दी और अखबार की कृतियां भेंट कर इस ऐतिहासिक आयोजन की सराहना की। इस दौरान कार्यालय प्रबंधक श्री जैन ने भी दैनिक जबलपुर दर्पण द्वारा प्रदान किये गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।



