मानसून की दस्तक खेती किसानी में लगे किसान, अब तक जिले में 348.1 मि.मी. वर्षा दर्ज

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिलेभर में मानसून की दस्तक के बाद इन दिनों किसान अपनी खेती किसानी के कार्यों में लग गए हैं। बताया गया कि इस साल सामान्य से अधिक वर्षा होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों के फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गौरतलब है की पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल मानसून कुछ देरी से आया है, जिससे खेती किसानी के कार्य भी कुछ पीछे चल रहे हैं। इन दिनों लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं। मानसून की दस्तक के बाद से अब तक जिले में 348.1 मि.मी. वर्षा दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार डिंडौरी जिले में 348.1 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे दैनिक वर्षा की जानकारी निम्नानुसार है। मिली जानकारी अनुसार 19 जून 2025 तक डिंडौरी में 129.3, अमरपुर में 57.8, समनापुर में 12.5 बजाग में 32.0, करंजिया में 45.6 शहपुरा में 17.7 मेंहदवानी में 53.2 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।



