मध्य प्रदेशसिवनी दर्पण

न्याय की तलाश में भटक रही पीड़िता ,पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने जमीन पर किया कब्जा, पुलिस भी नहीं कर रही मदद

सिवनी जबलपुर दर्पण । पति की मौत के बाद तीन बच्चों के साथ एक महिला न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर भटकने को मजबूर है। कटिया गांव, थाना कान्हीवाड़ा निवासी प्रीति ठाकुर का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष ने उसकी जमीन और घर पर अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायतों के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे महिला का परिवार गंभीर संकट में है।पीड़िता प्रीति ठाकुर के अनुसार, 2019 में उसके पति गुरुचरण ठाकुर की मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद से वह अपने बच्चों के साथ उसी जमीन से जीवन-यापन कर रही थी। कुछ समय तक उसका भाई भी उसके साथ रहा, लेकिन एक हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद वह जेल चला गया।इसके बाद, महिला के जेठ सिम्मू ठाकुर, अशोक ठाकुर और अन्य सहयोगियों, पुरषोत्तम तिवारी आदि ने धमकाकर उसे गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल वह अपने तीन बच्चों के साथ भोमा के विमलानगर में शरण लिए हुए है।पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष ने खेत पर कब्जा कर उसमें जुताई कर दी, और बोरवेल सहित उसकी अन्य संपत्ति का भी नियंत्रण छीन लिया। आरोप यह भी है कि ये लोग उसके वर्तमान निवास स्थान पर भी घूमते रहते हैं।
जिससे उसकी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88