दिवित हार्ट एवं मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा

सतना जबलपुर दर्पण । शहर के जाने माने दिवित हार्ट एवं मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का बड़ा मामला सामने आया, जहां पर एक महिला की हुई मौत, परिजनों की माने तो सोमवार को अस्पताल में पेशेंट को भर्ती कराया, और आज स्टंट डालने के बाद महिला की हुई मौत, परिजनो ने महिला का शव लेने से मना कर दिया था, और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया, सूचना मिलते ही कोलगवा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, और पुलिस ने परिजनों को शिकायत पर महिला की मौत का मामला दर्ज कर लिया, वही पुलिस की समझाइश के बाद परिजन महिला को पीएम के लिए राजी हुए, महिला आयुष्मान कार्ड के तहत चल रहा था इलाज, परिजनों का आरोप है कि आयुष्मान कार्ड के नाम पर दिवित हार्ट स्पेशलिस्ट अस्पताल द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



