बाइक एवं पिकअप में हुई टक्कर, बाइक सवार चाचा भतीजे की हुई दर्दनाक मौत

सीधी जबलपुर दर्पण । चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत आज शनिवार के दिन शाम 5 बजे बाइक एवं पिकअप में जोरदार भिड़ंत हुई जिससे बाइक सवार चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई है, जिससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना सीधी-रीवा एनएच 39 के चुरहट क्षेत्र की कठौता अंधा मोड की बताई जा रही है। हालांकि पिकअप वाहन चालक घटना स्थल से फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक चुरहट की ओर से आ रही पिकअप ने कठौतहा अंधा मोड़ के पास बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दिया, जो की चाचा और भतीजे थे , जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अनिल शर्मा उम्र लगभग 40 साल तथा उसका भतीजा आयुष शर्मा उम्र 20 वर्ष ग्राम कोलुहा करनपुर निवासी बताए गए हैं जो कि अपने बाइक से चुरहट की तरफ जा रहे थे, जिससे कठौतहा अंधा मोड़ के पास पिकअप ने टक्कर मार दिया और आसपास के ग्रामीणों की माने तो टक्कर मारने के बाद पिकअप घटनास्थल से फरार हो गया है। बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



