बालाघाट दर्पण

वन विभाग की अवैध रेत परिवहन पर कार्यवाही

बालाघाट जबलपुर दर्पण । वन विभाग में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुख्य वन संरक्षक बालाघाट गौरव चौधरी (आ.व.से.) के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता दल प्रभारी अजय चौरे के निर्देशन में उड़नदस्ता दल बालाघाट द्वारा पश्चिम बैहर (सा.) के अंतर्गत 15 सितम्‍बर को बघोली बीट के कक्ष क्रमांक 1461 वन क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर कार्यवाही की गई। 15 सितम्‍बर की रात्रि में उडनदस्ता दल वन वृत्त बालाघाट को सूचना प्राप्त हुई की पश्चिम बैहर (सा.) के अंतर्गत बघोली बीट के वन क्षेत्र से रेत का ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उड़नदस्ता दल द्वारा बघोली बीट के अंतर्गत पोंगारझोड़ी मार्ग पर कक्ष क्रमांक 1461 में रेत का परिवहन करते 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर कार्यवाही की गई। पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा। आरोपी का नाम व पता अजय पुषाम, पिता कृपाल सिंह पुषाम, जाति गौड, ग्राम दीपुर, थाना परसवाड़ा पर वन अपराध भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान जब्त सामग्री में रेत 2.76 घ.मी., ट्रैक्टर-ट्रॉली 01, एमपी-50-ए-7285 (स्वराज रंग नीला) जब्‍त किया गया। इस कार्यवाही में राजेन्द्र कुमार मडामे उप व.क्षे., राकेश कुमार सनोडिया वनपाल, सौरभ यादव, देवेन्द्र उके वन रक्षक, सम्भू यादव वाहन चालक उड़नदस्ता दल वन वृत्त बालाघाट एवं बीट गार्ड बघोली एवं परिक्षेत्र सहायक खुरमुंडी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88