छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सी.सी. रोड निर्माण कार्य की खुली पोल, 3 माह में उखड़ने लगी

सी.सी. रोड का निर्माण कार्य हुआ घटिया, तीन माह में उखड़ने लगी सी.सी. रोड

लवकुशनगर । जनपद पंचायत गौरिहार के ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यो में जमकर अनियमित्ताये सामने आ रही है। निर्माण कार्य घटिया स्तर का कराया जा रहा है जिसके कारण तीन माह में ही सी.सी. रोड उखड़ने लगी । सरकार लाखो खर्च करके पंचायतो के लिये नवीन कार्य कराती है जिससे आम लोगो को सुविधा मिल सके। जहाॅं लाखो की लगात से बनाया सी.सी. रोड निर्माण कार्य की पोल खुलती दिखाई दे रही है, सी.सी. रोड निर्माण कार्य लाखो की लगात से कराया गया जिससे आम लोगो को सुविधा हो सके लेकिन मनुरिया में कराया गया निर्माण कार्य सिर्फ औपचारिक ही है। ग्राम पंचायत मनुरिया में पिछले करीब 3 माह पूर्व सी.सी. रोड का निर्माण कार्य कराया गया था,वर्तमान स्थिति में सी.सी. रोड कई जगह से उखड़ने लगी, सीसी. रोड में स्टीमेट के आधार पर मसाला नही डाला जिससे सी.सी. की ऊचाई में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। ग्राम पंचायत मनुरिया में कृपाल सिंह चक्की के पास से सिद्वा सिंह के मकान तक सी.सी  रोड में अनेको जगह से सी.सी. रोड उखड़ने लगी है। सी.सी. रोड का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक न होने के कारण तीन माह में ही सी.सी. रोड उखड़ने लगी है। सरकार द्वारा लाखो खर्च तो किये जा रहे है जिससे ग्रामीण वासियो को सुविधा मिले, लेकिन निर्माण कार्य एजेसियो सहित उपयंत्रियो की मेहरबानी के चलते लाखो की राशि को खुर्दबुर्द करने में अपनी अहम भूमिका निभाते दिखाई दे रहे है, कराये गये निर्माण कार्य सिर्फ कुछ दि नही चल पाते समय से पहले ही खराब हो जाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88