जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
एम पी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सुनील कुमार पुणेवार आज होंगे सेवानिवृत्त

जबलपुर दर्पण। एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन एवं प्रशासन कार्यालय में पदस्थ श्री सुनील कुमार पुणेवार आज 31 जनवरी 2024 कोे 41 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कार्यालयीन कार्यों में महारथ हासिल श्री पुणेवार उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल एवं एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी में कई बार पुरस्कृत हो चुके हैं। उन्होने मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल, मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मण्डल एवं एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी में अपनी सेवाऐं दी।



