संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत विधानसभा वार प्रभारियों की नियुक्ति

सिवनी जबलपुर दर्पण । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चल रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला प्रभारी सोहन वाल्मीकि की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के मनोनयन की प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु विधानसभा वार प्रभारियों (पर्यवेक्षकों) की नियुक्ति की गई है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने नियुक्त प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों के समस्त ब्लॉकों में पहुंचकर विधायक एवं कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित करें तथा आम सहमति के आधार पर प्रस्तावित नामों की पुष्टि करें।उन्होंने कहा कि बैठकों की हस्ताक्षरयुक्त कार्यवाही रिपोर्ट 7 दिवस के भीतर जिला कांग्रेस कमेटी, सिवनी को प्रस्तुत की जाए, ताकि अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मंशानुसार तय समय सीमा में मनोनयन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।
विधानसभा वार नियुक्त प्रभारियों के नाम इस प्रकार हैं:
- बरघाट विधानसभा: आनंद भगत (उगली), शिव सनोडिया
- सिवनी विधानसभा: पूर्व विधायक रमेशचंद जैन, सुभाष बघेल (केवलारी)
- केवलारी विधानसभा: अतुलचंद मालू, हाजी सोहेल पाशा
- लखनादौन विधानसभा: विद्याधर बाबा तिवारी (सिवनी), संजय बैस (छपारा)
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी प्रभारियों से आग्रह किया है कि संगठन सृजन अभियान को प्राथमिकता देते हुए पार्टी एकजुटता और संगठन विस्तार की भावना से कार्य करें।



