38.70 लाख रुपए में हुई 3 दुकानों की नीलामी

सतना जबलपुर दर्पण । उचेहरा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिथौराबाद में हाट बाजार हेतु पांचवां राज्य वित्त के तहत 3 पक्की व्यवसायिक दुकानों का निर्माण वर्ष 2024 में पोड़ी तिराहा में करीब 7 लाख की लागत से किया गया था।
पंचायत भवन परिसर में तीनों दुकानों की खुली नीलामी की गई।
लगभग 30 प्रतिभागियों के बीच 3 घंटे चली प्रक्रिया म आरक्षण रोस्टर का पालन करते बढ़ चढकर बोली बोली गई।
सबसे पहले दुकान क्रमांक एक महिला में दीपा कुशवाहा पति बिट्टू कुशवाहा द्वारा 14 लाख की अंतिम बोली लगाई गई। दुकान क्रमांक दो हेतु अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति में पंडित प्रजापति पिता ब्रजमोहन प्रजापति ने 10 लाख में तो वहीं अंत में दुकान क्रमांक तीन अनारक्षित से सचिन दहायत पिता कैलाश दहायत द्वारा 14 लाख 70 हजार में बोली लगाई गई। तीनों दुकानों में मिलकर 38 लाख 70हजार रुपए की नीलामी हुई ।
प्रक्रिया के दौरान उचेहरा जनपद से प्रेमलाल चौधरी पीसीओ, पुष्पेंद्र सिंह एडीईओ, निखिल सिंह परिहार ऑपरेटर सहित पंचायत से सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, दागी सचिव छकौडीलाल पटेल, रोजगार सहायक रामप्रसाद प्रजापति,पोड़ी चौकी से प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा, पशु चिकित्सक डॉ गुलाब सेन समेत ग्रामवासियों के समक्ष पूर्ण हुई।



