नवानगर थाना क्षेत्र में रात के सन्नाटे में चल रहा कोयले का खेल

सिंगरौली जबलपुर दर्पण, । कोयले को बाड़ी गाड़ी के माध्यम से भेजा जाता है वाराणसी मंडी सारा खेल रात में चल रहा है सुबह होते ही सारा काम बंद हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन प्रतिदिन यह कार्य नवानगर थाना क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है एवं यह अवैध कार्य हर प्रभारी के कार्यकाल में होता रहा हैं। थाना प्रभारी जी ध्यान दे और इस अवैध रूप से चल रहे कोयले को तत्काल बंद करवाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी जी आपके नाम का जो डर आपके क्षेत्र में है जो अवैध कारोबारियों में है ,उनमें बना रहना चाहिए। क्योंकि क्षेत्र की जनता बोल रही है थाना प्रभारी अवैध कारोबारियों पर कोई भी दया नही करते है सीधे एक्सन लेते है यही लोगों की उम्मीद है।



