छिंदवाड़ा दर्पण

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मजयंती पर सांसद बंटी विवेक साहू ने पदयात्रा में दिया एकता,देशभक्ति और कर्तव्य भावना का संदेश

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मेरा भारत के माध्यम से जिले,प्रदेश एवं देशभर में विकसित भारत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर लगातार दूसरे दिन शनिवार को पांढुर्णा जिले के दूरस्थ ग्रामों में 17 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी भाई-बहनों एवं ग्रामीणों को आपस में एकता बनाये रखने,देशभक्ति और देश के प्रति कर्तव्य भावना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए संदेशों से लोगों को अवगत कराया।
सांसद श्री साहू ने अपनी दूसरे दिन की पदयात्रा की शुरूआत पांढुर्णा जिले के ग्राम सिल्लेवानी से की। सिल्लेवानी से शुरू हुई सांसद श्री साहू की पदयात्रा ढोलनखापा,मोरगोडी,लेन्ढोरी होते हुए देर शाम कामठीकलां पहुंची, जहां पर पदयात्रा का समापन किया गया। पदयात्रा के दौरान सांसद श्री साहू ने गांवों और मंजरें टोलों में ग्रामीणों से संपर्क किया और छोटी सभाओं के माध्यम से लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के संदेश के साथ ही लोगों को बताया कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक कर भारत को विभाजित होने से बचाया। उन्होंने इस दौरान युवाओं में राष्ट्र गौरव जगाने, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने और एकता की भावना को लेकर लोगों को संदेश
पदयात्रा के दौरान सांसद श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पदयात्रा में मौजूद लोगों को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श को अपनाने के लिए प्रेरित किया। देशभक्ति गीतों के बीच चली पदयात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हुए। इतिहास में पहली बार पदयात्रा कर उनके गांव पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू का ग्रामीण जनों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित-पदयात्रा के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड, जिला महामंत्री अनिल कुमरे, देवेन्द्र गायकवाड़, जिला उपाध्यक्ष उज्वलसिह चौहान, सीताराम कोरबे, सदन साहु, माया राऊत, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमति वैशाली महाले, मंडल अध्यक्ष बाल्या ठाकरे, कृष्णा सरेयाम, रजत गोरे, सदानानद डोंगरे, दर्शन झाड़े, प्रभाकर बोबडे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति ललीता कुमरे, कल्पना वगाडे, नीरज चौहान, अलकेश लाम्बा सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति व बडी संख्या में ग्रामीणजन एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88