सिलौंडी मंडल अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को विभिन्न मांगो का पत्र दिया

सतीश चौरसिया उमरियापान । भाजपा सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने प्रभारी मंत्री उदय राव प्रताप सिंह के कटनी प्रवास के दौरान बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के साथ मिलकर उनसे मुलाकात की साथ ही सिलौंडी क्षेत्र की विभिन्न मांगो को लेकर एक पत्र दिया है । पत्र में उल्लेख है कि सिलौंडी में आधार कार्ड पंजीयन केंद्र खोलने , नेगाई से अतसुमा रोड , सुनतरा से दशरमन ,सुनतरा से गूडा रोड , सिलौंडी से अमहेटा रोड स्वीकृत करने की ।
सिलौंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग किया है ।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय ,मंडल उपाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा,अन्नू पाल ,सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन की मौजूदगी रही ।



