नरसिंहपुर दर्पण

एनसीसी स्थापना दिवस एनसीसी कैडेट्स द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन

गोटेगांव जबलपुर दर्पण। नगर के श्री देव मुरलीधर विद्यालय में एनसीसी स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय गोटेगांव में एनसीसी कैडेट्स द्वारा तिरंगा ध्वज के साथ मार्च पास्ट रैली का आयोजन वन एम पी बटालियन जबलपुर के कर्नल समीर बोडस के दिशा निर्देशन में विद्यालय प्राचार्य शिव शंकर पाठक एवं एनसीसी ऑफिसर सुधीर राजपूत के मार्गदर्शन में संपन्न हुई जिसमें एनसीसी कैडेट आर्यन सर्वेश आयुषी वैष्णवी आदि कैडेट द्वारा देशभक्ति गीत एवं नारे लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग से रैली का सफल संचालन किया गया। भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें लगभग 15 लाख एनसीसी कैडेट हैं। कैडेट समाज में फैली हुई विभिन्न बुराइयों को दूर करने के लिए न सिर्फ जन जागरण अभियान चलाते हैं अपितु रैलियों का आयोजन भी करते हैं। अच्छा नागरिक बनने के लिए जीवन में एकता और अनुशासन अपनाना चाहिए। एनसीसी का उद्देश्य कैडेट्स का सर्वांगीण विकास है। बाल शिक्षा समिति द्वारा एनसीसी कैडेट्स की सराहना की गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88