जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
विद्युत कार्मिकों के साथ आगंतुकों को हेलमेट अनिवार्य

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग ने प्रदेश की सभी विद्युत कंपनियों को निर्देशित किया है कि वे कार्यालयों में दो पहिया वाहन में आने वाले कार्मिकों को हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करें। इस संबंध में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश के परिपालन में विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्तिभवन में आने वाले प्रत्येक कार्मिकों के साथ-साथ आगुंतकों को भी हेलमेट पहनने के निर्देश दिए जा रहे हैं।



