यातायात व्यवस्था चरमराई, पुलिस की लापरवाही से आम जनता बेहाल चालान काटने तक सीमित पुलिस प्रशासन

जबलपुर दर्पण। शहपुरा नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सड़कों पर दिनभर लगने वाले जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यातायात को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने में पुलिस पूरी तरह विफल नजर आ रही है। नगर से 2 किलोमीटर दूर जाकर चालान काटने के लिए पुलिस के पास समय हैं किन्तु नगर की यातायात की अव्यवस्था के ओर पुलिस का ध्यान नहीं हैं पुलिसकर्मियों की गैरमौजूदगी के कारण दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों की मनमानी लगातार बढ़ रही है तथा डिंडोरी -जबलपुर मार्ग मे सड़क के दोनों ओर खड़े होने वाली बसों के कारण निरंतर आवागमन प्रभावित हो रहा हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्कूल, अस्पताल और कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है, जिससे मरीजों की जान पर खतरा मंडराने लगता है।वहीं पुलिस केवल चालान काटने तक सीमित है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।” अब देखना यह है कि प्रशासन और पुलिस विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर कब जागता है और आम जनता को इस अव्यवस्था से राहत कब मिलती है।


