सीधी दर्पण

लोक अदालत के प्रचार रथ को किया गया रवाना

सीधी जबलपुर दर्पण । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर सीधी एवं तहसील मुख्यालय चुरहट, मझौली तथा रामपुर नैकिन में दिनांक 13 दिसंबर को वर्ष 2025 की चौथी एवं अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। प्रधान जिला न्यायाधीश दिनकर ने नेशनल लोक अदालत के समुचित प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 8 दिसंबर 2025 को प्रचार रथ को जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयाग लाल दिनकर, विशेष न्यायाधीश यतीन्द्र कुमार गुरू, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दीपक शर्मा, द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव, प्रथम जिला न्यायाधीश राकेश कुमार सोनी, तृतीय जिला न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार शर्मा, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सीधी के न्यायालय के तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुश्री उर्मिला यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुकेश कुमार शिवहरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सोनू जैन, कपिल देव काछी, मृदुल लटौरिया, अभिषक साहू जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक, चीफ लिगल एड डिफेंस काउंसिल देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा, डिप्टी चीफ लिगल एड डिफेंस काउंसिल बाबूलाल सिंह, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सत्यप्रकाश पाण्डेय, देवेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, ऋषभ सिंह, रामबहोर पटेल विद्युत विभाग, नगर पालिका के कर्मचारीगण सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण रूपेन्द्र कुमार मिश्रा, कुमोध यादव, राजेश प्रताप सिंह, उमाकांत शुक्ला, सौरभ पाठक उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री मुकेश कुमार शिवहरे ने 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी देते हुए कहा कि समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया जा रहा है जिससे प्रकरण पूरी तरह समाप्त हो जाता है और सभी पक्षकारों की जीत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88