सांसद खेल महोत्सव में योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सीधी जबलपुर दर्पण । सांसद खेल महोत्सव में पुलिस परेड ग्राउंड में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में योग स्पोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जिले के बालक बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैदान पर युवा प्रतिभाओं की ऊर्जा अनुशासन और उत्साह साफ-साफ दिखाई दे रहा था कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधित में कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है आज पूरी दुनिया इसे अपनाने में मजबूर है, सीधी की यह नई पीढ़ी योग के माध्यम से अपने देश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नारा है खेलेगा इंडिया खिलेगा इंडिया, जो बच्चों ने इसे साकार किया है इसे साकार करने में योग शिक्षक, इंस्ट्रक्टर, पीटीआई सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद खेल का समापन 25 दिसंबर को होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की खेल प्रतिभाओं पर जिस विश्वास के साथ नीतियां तैयार की है उसका परिणाम यह है कि देश का युवा आज विश्व स्तर पर भारत का परचम लहरा रहा है। सांसद ने कहा कि खेल सिर्फ प्रतिभाओं नहीं बल्कि जीवन दृष्टि आत्मविश्वास स्वास्थ्य और अनुशासन का माध्यम है उन्होंने खिलाडिय़ों प्रशिक्षकों ऑफिशियल और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीधी जिले की प्रतिभा लगातार आगे आ रही है और आने वाले समय में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने जिले का नाम रोशन करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने भी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि योग के माध्यम से हम अपने जीवन में अनुशासन और स्वास्थ योग के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने लगातार अभ्यास करने की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ. मनोज सिंह, चंदन मिश्रा, कैलाश वर्मा, मनिंद्र खान, आराधना सिंह, रमाकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपने योग प्रदर्शन से सबको मंत्र मुग्ध किया, जिसमे आदित्री सिंह, रामकृष्ण वर्मा ने रिदमिक सोलो योग प्रदर्शन, एकलव्य विद्यालय का ग्रुप योग प्रदर्शन, डीएन कॉन्वेंट स्कूल माधुरी के बच्चों का गु्रप प्रदर्शन सराहनीय रहा। जिले के गणेश विद्यालय,, क्राइस्ट ज्योति विद्यालय आदि विद्यालयों ने प्रतियोगिता में भाग लिए और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंत में मुख्य अतिथि सांसद ने सभी को शील्ड मेडल और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किए। विजेता 5 से 10 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम वेदिका खरे, आराध्य सिंह द्वितीय शानवी सिंह और अविष्का सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अथर्व सिंह, संजय रावत, चिराग सिंह क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। उम्र 11 से 14 वर्ष बालिका में आदित्री सिंह, लक्ष्मी साकेत, संजना साहू और बालक वर्ग में शिवम शाहू, अंश केवट, दीपांशु पाल ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 15 से 20 वर्ष बालिका वर्ग में अंशिका पाण्डेय, बालक वर्ग में आदर्श तिवारी, अमन द्विवेदी और 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग में रामकृष्ण वर्मा ने अपना विजेता प्रदर्शन किए।
प्रतियोगिता में बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन में जिला योगा एसोसिएशन सीधी के सचिव व कोच प्रदीप तिवारी योगदान रहा। योगा एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के सचिव शैलेंद्र सिंह और अध्यक्ष जिला योगा एसोसिएशन सीधी अनुप्रिया पटेल ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप तिवारी, रमाकांत तिवारी, बीरेंद्र खरे, अनिल शुक्ल, नीलम सिंह, मुकेश मिश्रा, जयबीर सिंह, सरोज पटेल, अमित द्विवेदी आदि की भूमिका सराहनीय रही।



