बरही में बाघ का हमला: महिला गंभीर रूप से घायल, कटनी रेफर; विधायक पाठक ने लिया संज्ञान

कटनी जबलपुर दर्पण । बरही क्षेत्र के ताली रोहनिया गाँव में बुधवार को एक बाघ के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया है।
कैसे हुई घटना?
ताली रोहनिया निवासी अशोक वर्मन की पत्नी पर खेत के पास अचानक एक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला को गहरी चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत बरही अस्पताल पहुंचाया गया।
स्थिति गंभीर, कटनी रेफर-बरही अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजन और ग्रामीण महिला की सुरक्षा एवं जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक हरकत में-घटना की जानकारी मिलते ही विजयराघवगढ़ के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने तत्काल संज्ञान लिया।
उन्होंने बरही अस्पताल के चिकित्सकों से बात कर बेहतर और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने तथा बाघ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा।
वन विभाग की टीम अलर्ट-घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने ताली रोहनिया और आसपास के क्षेत्रों में गश्त और मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि बाघ की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।



