सिवनी दर्पण

           किसानो का पैर पखारना मेरा सौभाग्य:- नरेश मरावी

सिवनी जबलपुर दर्पण। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी के नेतृत्व में प्रदेश की किसान विरोधी मोहन यादव सरकार की अदूरदर्शी नीतियों से परेशान किसानो के दुख दर्द को समझते हुये जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा भाजपा सरकार द्वारा चुनाव में किसानो से किये वादा और घोषणा अनुसार रबी और खरीफ फसलो का समर्थन मूल्य दिलाने एवं किसानों की बिजली, पानी, खाद बीज सहित अन्य मांगो को लेकर आंदोलन किया गया। आंदोलन पूर्व निर्धारित समय अनुसार कचहरी चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी द्वारा किसानों के पैर धोकर प्रांरभ किया गया। किसान आंदोलन को सम्बोधित करते हुये नरेश मरावी ने प्रदेश की  भाजपा सरकार से किसान हित में कहा कि हमारा प्रदेश एक कृषि प्रधान है, हमारे प्रदेश की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। परन्तु दुर्भाग्य की बात है कि आज प्रदेश का अन्नदाता किसान अपने मेहनत और खून पशीने से पैदा की हुई मक्का एवं धान की फसल को प्रदेश सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के कारण औने-पौने दाम पर बेचने पर मजबूर हेै, एक तरफ सरकार अपने आपको किसान हितैषी होने का दावा करती है और वही दूसरी तरफ मक्के की फसल का समर्थन मूल्य 2400 रू. प्रति क्विंटल घोषित होने के बावजूद कृषि मंडियों में मक्के की बोली 1200 रू. से 1600 रू. तक की बोली लगाई जा रही है, जबकि मक्के की फसल को पैदा करने में जुताई, बीज एवं खाद, खरपतवार नाशक, निंदाई, गहाई सब मिलाकर लागत ही लगभग 1500 रू. लग जाती है। इसी तरह धान की खरीदी भी सरकार द्वारा नाम के लिए की जा रही है, प्रति एकड़ पैदावार की अपेक्षा उससे आधी ही खरीदी की जा रही है और इसके साथ ही साथ गुणवत्ता के नाम पर अनेक किसानों की धान को रिजेक्ट कर दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में आज प्रदेश के किसान बन्धुओं के समक्ष गंभीर संकट खडा हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88