Uncategorised

गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश, जलस्त्रोतों का जीर्णोद्धार एवं भूमिपूजन सम्पन्न

बरेला जबलपुर दर्पण । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में जल स्त्रोतों का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्री सुशील इंदु तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान वार्ड क्रमांक 07 में कुएं के जीर्णोद्धार, पेवर ब्लॉक निर्माण एवं स्टील ग्रिल लगाए जाने के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 08 में तलैया के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ हुआ। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 14 में कुएं के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत के कार्यों का भूमिपूजन भी सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक सुशील तिवारी ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों को जल बचाने, पारंपरिक जल स्रोतों को संरक्षित करने एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “जल है तो कल है”, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संवर्धन के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों द्वारा जल संरक्षण की शपथ भी ली गई। सभी ने जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, पानी की बर्बादी रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतीक दुबे,निकाय सीएमओ संजय पांडे,अति तहसीलदार शशांक दुबे,उपयंत्री संजय कैथवास,जिला मंत्री मनोज यादव,मंडल अध्यक्ष अर्पित जैन,पूर्व उपाध्यक्ष सोनू सोनकर,पार्षदगण पिंकी प्रीतम पटेल,दिव्या अरिहंत जैन,प्रकाश चक्रवर्ती,दीपेश पटेल,दीपक सोनकर,दिनेश सिंह पटेल,राजकुमार गोंटिया,श्रीकांत उपाध्याय,पूर्व पार्षद चंदन सिंह पटेल,कृष्णा बर्मन,मुनि विश्वकर्मा,महेश चक्रवर्ती मंडल के पदाधिकारी राजू रजक,प्रवेश पटेल,प्रीतम कटारे,भानु नवेरिया,आलोक दुबे,आशुतोष पटेल,सतीश कुशवाहा,भगवत अग्रवाल,उदयराम साहू,दिगम्बर जैन पंचायत महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,राजस्व विभाग के कर्मचारी,निकाय के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88