जनजातीय गौरव दिवस पर संभागायुक्त ने किया बकरी के स्टरलाइज्ड दूध के विक्रय का शुभारम्भ

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपक्रम जबलपुर दुग्ध संघ द्ववारा आयोजित इस कार्यक्रम में दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों की मौजूदी में कार्यक्रम में संभागायुक्त ने कहा कि कई औषधीय एवं पौष्टिक तत्वों से भरपूर बकरी का स्टरलाइज्ड दूध इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा। उन्होंने कहा कि सांची नाम से मशहूर जबलपुर दुग्ध संघ के उत्पादों में अब बकरी का स्टरलाइज्ड दूध भी शामिल हो गया है। संभागायुक्त ने नागरिकों से बकरी के दूध को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि दुग्ध संघ के पार्लरों पर इसके वितरण की शुरुआत से बकरी पालकों की भी आय बढ़ेगी। कार्यक्रम में मौजूद जबलपुर दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि बकरी का स्टरलाइज्ड दूध 200 मिली की बॉटल में अधिकतम 30 रुपये की दर से सांची पार्लर पर उपलब्ध होगा।



