अंरर्राष्ट्रीय दर्पणखास खबरप्रदेशबॉलीवुड दर्पणमहाराष्ट्र

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

शामी एम् इरफ़ान की रिपोर्ट, मुम्बई

रविवार के दिन बॉलीवुड जगत से आज एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है और टीवी, फिल्म एवम् खेल जगत के छोटे – बड़े सभी लोग सुशांत सिंह राजपूत को अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उसने आज दिन में पाली हिल, बान्द्रा, मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।प्रतिभाशाली कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर की पुष्टि मुंबई पुलिस ने की है। पुलिस के मुताबिक सुशांत के घर पर काम करने वाले व्यक्ति ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा के अनुसार खबर मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। आत्महत्या के कारण का पता अभी तक नहीं चला है। फिलहाल जांच – पड़ताल जारी है।

बिहार प्रदेश के पूर्णिया जिले में सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है और इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए उन्हें अभिनय का शौक लगा और उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक दे दी। सर्वप्रथम उन्होनें “किस देश में है मेरा दिल” नामक धारावाहिक में काम किया, परंतु उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक “पवित्र रिश्ता” से मिली। इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए। फिल्म ‘काय पो छे’ से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद उन्होंने “शुद्ध देसी रोमांस” में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ काम किया। सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी की बायोपिक फिल्म सुशांत के कैरियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन किया। सुशांत सिंह राजपूत को सबसे ज्यादा सुर्खियां इसी फिल्म से मिली। इस फिल्म में उनके काम की जमकर सराहना हुई। सुशांत सिंह राजपूत को इसके बाद लगातार फिल्में मिलती गई। उनमें से ‘सोनचिड़िया’, ‘छिछोरे’ और ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्में प्रमुख हैं। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वह सारा अली खान के साथ दिखे थे। टीवी शोज में काम करते हुए अंकिता लोखंडे के साथ उनका अफेयर भी बहुत सुर्खियों में था। 

बता दें कि, अभी 9 जून को सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने भी अपने चौदहवीं मंजिल के फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या की थी। तब उसने अपनी इंस्टागराम स्टोरी में दिशा को लेकर लिखा था, ‘ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।’

सुशांत सिंह राजपूत की बहन नीतू सिंह के पति हरियाणा पुलिस में बड़े पुलिस अधिकारी हैं  और एक रिश्तेदार, जो बिहार के सहरसा में एक राजनीतिक दल के नेता हैं। शाम को मिली खबर के मुताबिक मुंबई आ रहे हैं। उनके पिता जी की तबियत खराब है। वह नहीं आ सकते। माँ का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उसके परिजनों को यह सदमा बर्दाश्त करने की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page