राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मातागुजरी महिला महाविद्यालय के प्रांगण में खेलकूद विभाग के क्रीड़ा अधिकारी प्राची यादव द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज स्तर पर किया गया। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता डॉ. मोनिका धगट, डॉ. जयश्री जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई जिसमें प्रथम स्थान हर्षिता लोधी, द्वितीय स्थान महक खत्री, तृतीय स्थान निर्जला शर्मा ने प्राप्त किया। इन सभी छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रजिस्ट्रार शाइस्ता सिद्धकी ने खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. गीता गुलाटी, अल्का गोस्वामी, डॉ. ऋतु सक्सेना, डॉ. अजन्ता शर्मा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



