अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

दिनदहाड़े दमोह भाजपा उपाध्यक्ष पर चली गोली:ड्राइवर घायल

हटा पुलिस ने चंद मिनटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो दमोह। जिले में मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक एक दिन पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर बंदूक से हमला किया गया गनीमत रही नेताजी उक्त हमले में बाल-बाल बच गए है। आपको बता दें कि हटा के हजारी परिवार के पारिवारिक विवाद में परिवार के एक सदस्य ने दूसरे सदस्य पर गोली चला दी। कमरे में लेटे ड्राइवर की पीठ में लगी गोली वही रिश्ते में भाई अनुराग वर्धन हजारी के ऊपर भी चार फायर किए गए लेकिन वह बचते बचाते हुए अंदर कमरे की ओर भागे जिससे वह बाल-बाल बचे। उसके बाद अनुराग वर्धन हजारी ने तुरंत हटा पुलिस को फोन करके बुलाया हटा थाना प्रभारी एचआर पांडे तुरंत अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर चार चले हुए खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया। पिछले 8 सालों से हजारी परिवार में ड्राइवरी करने वाला व्यक्ति गोली लगने से हुआ गंभीर, तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटा लाया गया,जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है। चंद मिनटों में घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते बड़े पिताजी के पुत्र के द्वारा गोली चलाई गई। पुलिस के द्वारा आरोपी को महज 30 मिनट में ही गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88