अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कृषक भाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान के उदबोधन का श्रवण एवं दर्शन किया

अटल जी के आदर्शों का किया गया स्मरण, 9 करोड़ किसान परिवारों को 18 हज़ार करोड़ रुपए प्रधानमंत्री मोदी ने वन क्लिक द्वारा किए अंतरित

अनूपपुर। सुशासन दिवस पर आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत सम्मान राशि वितरण कार्यक्रम ज़िले के विकासखंड मुख्यालयों सहित समस्त ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए। विकासखंड जैतहरी में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में ज़िले के हज़ारों किसान भाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का श्रवण एवं दर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा वन क्लिक के माध्यम से देश के 9 करोड़ किसान परिवारों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त राशि 18 हज़ार करोड़ रुपए का अंतरण किया गया।

इस दौरान खाद्य मंत्री सिंह ने कृषक भाइयों को बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना योजना का 25 सितम्बर 2020 से शुभारम्भ किया गया। इस योजना में 2-2 हजार कुल चार हजार रुपये दो किश्तों में किसानों के खाते में सीधे भेजे जाने का प्रावधान है। इस योजना से किसान भाइयों को 6000 रुपए की राशि प्रधानमंत्री सम्मान निधि से एवं 4000 रुपए की राशि मुख्यमंत्री सम्मान निधि से कुल 10,000 रुपए कृषक भाइयों को प्राप्त होंगे।

कन्या पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ

विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम जैतहरी का शुभारम्भ खाद्य मंत्री सिंह द्वारा कन्या पूजन कर किया गया। इस दौरान सिंह द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के अवसर पर स्वर्गीय अटल जी की तस्वीर में माल्यार्पण कर आपके आदर्शों का स्मरण किया गया। सिंह ने कहा अटल जी ने अपना पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया। सिंह ने स्वर्गीय अटल जी को शृधांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आपने सर्वहारा वर्ग के, आमजनो के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, समग्र विकास हेतु निरंतर कार्य किए। अटल जी का पूरा जीवन सुशासन की परिभाषा है। आपने कहा राज्य एवं केंद्र शासन द्वारा विभिन्न शासकीय सुविधाओं एवं योजनाओं को आमजनो को सहजता से उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक प्रशासनिक नवाचार किए जा रहे है। इस दौरान कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, नपाध्यक्ष जैतहरी नवरत्नी शुक्ला, पूर्व नपाध्यक्ष अनिल गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान भाई, बहन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88