कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों से चार मोटरसाइकिल की जप्त

दमोह। सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान, एएसपी शिव कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा सीएसपी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई एच आर पांडे के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी रमाशंकर मिश्रा सहित टीम की विशेष भूमिका रही। इसी के साथ एएसआई गजराज, सियाराम सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र मिश्रा, अलजार सिंह, आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक पंकज, आरक्षक पूरन, धर्मेंद्र, नितिन सहित पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को पकड़ कर उनसे चार मोटरसाइकिल जप्त की है। बताया गया कि मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 34 एमए 2026, एमपी 34 एमसी 0286, एमपी 34 एमआई 2859, एमपी 15 एमडी 2776 मिली है। दो आरोपियों में सुरेश लोधी एवं देवी सिंह निवासी महुआ खेड़ा के बताए गए हैं। चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर उनसे चार मोटरसाइकिल जप्त कर कार्रवाई को अंजाम दिया है।



