बरेला में 14 वर्षीय नाबालिक को बनाया हवस का शिकार: चंद घंटों में आरोपी पुलिस गिरफ्त में

नगर संवाददाता/जबलपुर दर्पण। बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र यादव से मिली जानकारी अनुसार रिश्ते में जीजा लगने वाले भरत पाठक ने ही अपनी नाबालिक 14 वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म कर दिया। जानकारी अनुसार भरत पाठक उम्र 21 वर्ष ने रविवार की छुट्टी होने का कहकर साली को घुमाने का बोल कर उसे घर से मोटर साइकिल पर ले गया घुमाते हुए बाइक को सुनसान खेत की तरफ ले गया। खेत में ही नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर दिया। वारदात के बाद पीड़िता को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर छोड़ दिया। पीड़िता को डरी सहमी हालत में देखकर घर वालों ने वजह पूछी तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने साथ जीजा के द्वारा की गई घटना की बात अपनी मां को बता दी। पीड़िता ने अपने माता पिता और मामा के साथ थाने में जाकर जीजा की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



