अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गरीब कल्याण सम्मेलन का सीधा प्रसारण सिहोरा वार्ड क्र 1 कुर्रे मंडी प्रांगण से

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। सिहोरा विधानसभा क्षेत्र 102 के नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल द्वारा 8 वर्ष पूर्ण होने पर सिहोरा कुर्रे मंडी परिसर में लाइफ प्रधानमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर श्री मोदी ने राजभवन शिमला से पूरे देशभर में हितग्राहियो से संवाद करते हुए गरीब जनकल्याण मिशन राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने अपने शासन काल के 8 वर्षीय रिपोर्ट कार्ड से जनता को अवगत कराया। इसी अवसर पर सिहोरा के स्थानीय कार्यक्रम में सिहोरा शहर के पीएमएवाई के नवीन हितग्राहियो को स्वीकृति पत्र वितरित किये गए। एवं एनयूएलएम अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए गए। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे राजा मोर,शिशिर पांडे,राजेश दाहिया,ज्योति पटेल,शारदा तिवारी सहित अन्य कार्यकता उपस्थित रहे। नगर पालिका प्रशासन की ओर से मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिहोरा श्रीमती जयश्री चौहान द्वारा किया गया। साथ ही नगर पालिका की ओर से उपयंत्री नमन श्रीवास्तव,  समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी गुलशन झारिया,राकेश गुप्ता, मनोज खम्परिया,विजय बैग, विनोद पटैल,सुजीत पटैल,गगन पटैल,वरुण परमार के साथ अन्य लोगों की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88