अंरर्राष्ट्रीय दर्पणखास खबरबॉलीवुड दर्पण
बॉलीवुड में छाया मातमः दिग्गज अभिनेता का निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया। ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और कहा कि उनका निधन सांस्कृतिक दुनिया के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बता दें कि हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर हुए दिलीप कुमार मंगलवार से हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे।



