जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
दर्पण रोटी बैंक के आयाम शुभकामना दीपयज्ञ के माध्यम से बस्ती मे जाकर खुशिया बाट रहे लोग

जबलपुर दर्पण। छः वर्ष पुर्व दर्पण रोटी बैंक की स्थापना हुई जिसका शुरू से उद्देश्य भूखे को रोटी उपलब्ध करना है। समय के साथ संस्था ने कई नये आयामो पर कार्य शुरू किया जिसमे एक है शुभकामना दीपयज्ञ इसके तहत लोग अपने जन्मदिवस एवम् अन्य खुशी के पल सेवा बस्ती मे जाकर संस्था द्वारा सेवा बस्ती मे संचालित निशुल्क क्लास मे पढ रहे उन बच्चो के साथ मनाते है जिनके पास कुछ नही होता। इन कार्यक्रमो को संचालित करने मे प्रिसिं जैन,अंकित जैन, नन्दनी पाटकर, पूजा पटेल, पूजा जैन, अंजलि तिवारी, यश जैन, दिपान्शु गुप्ता, राजा सोनी, अनुज नामदेव,अंकित कुबेर जैसी युवा टीम के विचार जुड़े है।



