सतना मंडी में अरहर खरीदी में कर चोरी जांच शुरू
सतना जबलपुर दर्पण।
सतना की कृषि उपज मंडी में अरहर खरीदी में कर अपवंचन की शिकायतों की जांच प्रारंभ हो गई है। मंडी बोर्ड के एमडी के आदेश पर रीवा संभाग के संयुक्त संचालक आनंद मोहन शर्मा को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।मंडी बोर्ड के रीवा संभागीय मुख्यालय के वरिष्ठ लिपिक रत्नेश सिंह गुरुवार को सतना मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी सचिव करुणेश तिवारी से तीन घंटे तक रिकॉर्ड का सत्यापन किया।दो साल पुराना मामला यह मामला दो साल पुराना है। एक फर्म द्वारा लगभग 30 लाख रुपए की अरहर का अवैध परिवहन किया गया था। मंडी के कर्मचारियों ने फर्म से केवल सामान्य टैक्स वसूल कर मामले को रफा-दफा कर दिया।मंडी नियमों के अनुसार, अवैध परिवहन के मामले में 5 गुना पेनाल्टी और समझौता शुल्क के साथ टैक्स वसूली होनी चाहिए थी। लेकिन केवल सामान्य टैक्स वसूलने से मंडी को करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ।वरिष्ठ लिपिक रत्नेश सिंह ने बताया कि जांच के लिए सभी आवश्यक रिकॉर्ड प्राप्त हो गए हैं। ये रिकॉर्ड अब संयुक्त संचालक को सौंपे जाएंगे



