मैहर जिले में कल्चुरी जायसवाल समाज का हुआ गठन

मैहर जबलपुर दर्पण । कल्चुरी जायसवाल समाज के बैठक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वल करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कार्यकारिणी विस्तार के साथ जिले में पदअधिकारियो की विभिन्न दायित्व में सरसम्मति से नियुक्तिया हुई। इस कार्यक्रम की में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव राकेश जायसवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष मुन्नालाल जायसवाल विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री अग्रसेन जायसवाल, प्रदेश सचिव अनूप जायसवाल के अनुशंसा पर निर्वाचन प्रक्रिया की गई जहां कल्चुरी जायसवाल समाज के जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद जायसवाल निर्वाचित हुए तो वहीं जिला महासचिव बृजेश शिवहरे जी एवं कोषाध्यक्ष नंदकुमार जायसवाल (नंदू) बने। साथ ही राजेश जायसवाल अभिषेक जायसवाल एवं उमाशंकर जायसवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके साथ युवा मोर्चा का गठन हुआ जिनमें गौरव जायसवाल को जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव आदर्श जायसवाल बने, तो वही कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल को बनाया गया। कार्यक्रम उपरांत सभी ने अपने वक्तव्य से अपने-अपने विचार को रखते हुए अपना परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा मोर्चा से दिवाकर जायसवाल, कमलभान जायसवाल, सनी, सावन जायसवाल, चंद्रभान जायसवाल अशोक जायसवाल सरपंच नादन, सुनील जायसवाल रामसेवक जायसवाल, घीसल जायसवाल, कल्याण जायसवाल शिवम जायसवाल रोहित जायसवाल दिलीप जायसवाल अर्जुन जायसवाल समेत समाज सभी स्वजाति बंधु मौजूद रहे।



