विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया गणपति विसर्जन

सिवनी जबलपुर दर्पण । सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने अपने गृह निवास मे विराजित प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। आज दोपहर 12:00 बजे भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने गणेश चतुर्थी तिथि से गृह निवास मे विराजमान प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी का परिवार जनों के साथ पूर्ण विधी विधान मंत्रोच्चारण से हवन-पूजन, आरती उपरांत श्रद्धापूर्वक प्रतिमा को लेकर अपने निजी जलाशय रानीताल पहुंचे। जहां पर आपने श्री लखनकुंवर महाराज मंदिर के सामने स्थित घाट मे अनुज सुपुत्र श्री श्रेष्ठ कान्हा राय एवं साथियों के साथ आरती पूजन उपरांत जय गणेश, महागणेश के जयकारों के साथ श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया। ज्ञात हो कि गत दिनों विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार अपने गृह निवास लखनादौन मे गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश, प्रदेश एवं जिले की उन्नति की मंगल कामनाओं के साथ भगवान श्री गणेश जी की स्थापना की गयी थी। इस अवसर पर सर्वश्री पंडित मनमोहन मिश्रा जी खुर्सीपार, गिरीष पाठक जी, आनंद शुक्ला जी, रविन्द्र विक्की पांडे जी, विनय सेन जी, शिवम तिवारी जी, सोनू जायसवाल जी, सुनील यादव जी सहित कर्मचारियों की उपस्थिति रही।



