निकाला गया फ्लैग़ मार्च, शान्ति सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

मनीष श्रीवास सिहोरा जबलपुर दर्पण । सिहोरा थाना नगर में आदित्य सिंघारिया (IPS) एसडीओपी सिहोरा, थाना प्रभारी सिहोरा एवं रैपिड एक्शन फोर्स के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च के दौरान भोपाल से आय हुए डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार रैगर ,सहायक कमांडेंट नंदी बाबू ओगिराला D/107 आरएएफ भोपाल की उपस्थिति में सिहोरा थाना प्रांगण से सुबह 11:30 बजे निकले फ्लैग मार्च पोस्ट ऑफिस चौराहा, गौरी तिराहा, आजाद चौक, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, सराऊगी मोहल्ला, मैना कुआं, बाबा ताल शिव मंदिर होते हुए सर्किट हाउस, पुराने बस से होकर नगर के विभिन्न जगहों से निकलते हुए वापिस थाना सिहोरा में विराम किया गया।


