सरपंच और बेटे पर गंभीर आरोप, पत्रकारों और महिला ने लगाए आरोप

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र की ग्रामपंचायत गूंडा के सरपंच और उनके बेटे पर लगे हैं गंभीर आरोप। एक तरफ सरपंच ने पत्रकारों पर पैसे मांगने का झूठा आरोप लगाया है, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
पत्रकार अज्जू सोनी और मुकेश यादव ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि सरपंच ने उनके खिलाफ यह झूठी खबर फैलाई कि उन्होंने सरपंच से पैसों की मांग की थी। इसके बाद दोनों पत्रकारों ने सरपंच और एक अन्य पत्रकार सत्येंद्र बर्मन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
वहीं, दूसरी तरफ, एक महिला ने सरपंच के बेटे पर दो साल तक यौन शोषण करने और गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अब उसे राजीनामा के लिए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
ये दोनों ही मामले फिलहाल पुलिस और अदालत में विचाराधीन हैं।



