ओबीसी महासभा जबलपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

मनीष श्रीवास, जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में 12 अक्टूबर को ओबीसी महासभा जबलपुर (म.प्र.) के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष छोटे पटेल सिहोरा के नेतृत्व में वर्ष 2024–25 का प्रतिभा सम्मान समारोह ध्वनि मैरिज गार्डन, मझौली रोड सिहोरा में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन विद्यार्थियों को दिया गया जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। समारोह में सिहोरा नगर सहित मझौली, मझगवां, गोसलपुर, पौड़ा एवं आसपास के अंचलों के हजारों विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मा. गोविंद पटेल (नूनसर)।
अतिविशिष्ट अतिथियों में डॉ. विजेंद्र सिंह यादव (राष्ट्रीय महासचिव, ओबीसी महासभा), मा. राकेश सिंह लोधी (प्रदेशाध्यक्ष, ओबीसी महासभा), नारायण पटेल (राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी), कामदेव कुशवाहा (प्रदेश कार्यालय प्रभारी), अजय कुमार गोटिया (जिला पंचायत सदस्य), लाल कमल बंशल (जनपद पंचायत अध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष रामराज पटेल एवं दीवान जितेंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया, जिनमें प्रमुख रूप से – अशोक पटेल, राजकुमार पटेल, संतराम पटेल, भरत पटेल, दिलीप पटेल, सीताराम लोधी, किशन पटेल, नवीन पटेल, प्रमोद चौधरी, विवेक कंधी पटेल, सुरेंद्र पटेल, शांति पटेल (सरपंच), जगदेव पटेल, अनिल पटेल, मूलचंद मोरे, भगवानदास रैदास, बहादुर पटेल, विनीता सुशील खंगार (जनपद सदस्य) एवं शकुंतला शिवनारायण कोरी (जनपद सदस्य) शामिल रहीं।
कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिराव फुले और माता सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, समानता एवं सामाजिक एकता के संदेशों को प्रखरता से रखा गया। समापन अवसर पर संविधान निर्माताओं के विचारों का वाचन किया गया तथा संविधान की प्रस्तावना पर सामूहिक शपथ ली गई।
इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने ओबीसी महासभा के नेतृत्व की सराहना करते हुए समाज में शिक्षा, संगठन और एकता के संकल्प को दोहराया।


