सिवनी दर्पण

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने यूनिटी मार्च (पदयात्रा) मे किया सहभागिता

सिवनी जबलपुर दर्पण । सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित यूनिटी मार्च (पदयात्रा) सहित विभिन्न कार्यक्रमों मे सहभागिता किया। तथा मां वैष्णो देवी के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।आज भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने देश की एकता और अखंडता के प्रतीक भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तत्वावधान मे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार ग्राम कारीरात से वैष्णो देवी धाम सीलादेही तक निकाली जाने वाली यूनिटी मार्च (पदयात्रा) मे सहभागिता किया। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने सांसद श्रीमती भारती पारधी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी सहित जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम कारीरात मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। तथा गौशाला मे गौमाता को गुड़रोटी खिलाकर आशीर्वाद उपरांत यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया। तथा पदयात्रियों के साथ मार्ग मे पड़ने वाले ग्राम भंडारपुर, चांवडी और ग्राम पलारी मे पड़ाव किया। जहां पर आयोजित चौपाल मे ग्रामीणों से संवाद कर एकता की शपथ, स्वच्छता अभियान एवं नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रमो मे शामिल हुए। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों की अध्यक्षता करते हुए सर्वप्रथम ग्राम पलारी मे स्थित सिद्ध शनिधाम पलारी टेकरी मे 10 लाख की लागत से बनने वाले टीनशेड निर्माण कार्य तथा वैष्णो देवी धाम सीलादेही मे 15 लाख रुपये की लागत से टीनशेड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने धाम मे कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां वैष्णो देवी के दर्शन-पूजन कर आयोजित विशेष भंडारा एवं धार्मिक कार्यक्रमों मे शिरकत कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके अलावा आपने मां वैष्णो देवी धाम मे मार्ग निर्माण हेतु 15 लाख की घोषणा किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, ग्रामीण जनों, सहित बड़ी संख्या मे भक्तजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके उपरांत विधायक दिनेश राय मुनमुन ने गुरुनानक देव जी की जयंती के अवसर पर नगर मे स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका तथा सभी बंधुओं को आध्यात्मिक चिंतक एवं सत्संगी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा आपका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88