Uncategorised

लगातार होने वाले चुनाव से विकास होता है प्रभावित: डॉ. राजेश

सीधी जबलपुर दर्पण । कमला कॉलेज में स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर भव्य छात्र संवाद कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश मिश्रा, सांसद लोकसभा सीधी-सिंगरौली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान, तथा कमला एवं गणेश ग्रुप के संचालक नीरज शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नया आयाम देगा। लगातार होने वाले चुनावों से विकास प्रभावित होता है, जबकि एक साथ चुनाव होने से समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी और देश तेजी से प्रगति कर सकेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित के मुद्दों पर जागरूक होकर आगे बढऩे की अपील की। अध्यक्षता कर रहे देव कुमार सिंह चौहान जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कहा युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में छात्रों की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी देश के लोकतांत्रिक भविष्य को मजबूत करेगी। उन्होंने कार्यक्रम को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि इंद्रशरण सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ने कहा एक देश, एक चुनाव प्रशासनिक बोझ कम करेगा और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को गति देगा। यह देश के लिए दूरदर्शी सुधार है। नीरज शर्मा, संचालक कमला एवं गणेश गु्रप ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन से संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और विकास को प्राथमिकता मिलेगी। यह सकारात्मक संकेत है। स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक कौशलेंद्र सिंह चौहान ने कहा यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्रहित के मुद्दों से जोडऩे की दिशा में सार्थक प्रयास है। छात्र देश के भविष्य की रीढ़ हैं और उनका सक्रिय योगदान वन नेशन वन इलेक्शन की सफलता तय करेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. मनीला सिंह, डॉ. विक्रम सिंह, प्रमोद द्विवेदी, पूजा सिंह कुशराम, सूर्यप्रताप सिंह, पूनम सोनी, मुनिराज विश्वकर्मा, भानु पाण्डेय, डॉ. मनोज सिंह परिहार, अजीत वर्मा, संगीता सिंह, अन्नू पाण्डेय, चंदन मिश्रा, अरुणेंद्र सिंह सहित अनेक छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही और परिसर में पूरे समय उत्साह, संवाद और जागरूकता का अद्भुत वातावरण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88