रीवा दर्पण

कमिश्नर ने रीवा और मनगवां में किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

रीवा जबलपुर दर्पण ।निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। कमिश्नर बीएस जामोद ने रीवा विधानसभा क्षेत्र तथा मनगवां विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइजेशन का जायजा लिया। कमिश्नर ने रीवा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र क्रमांक 81, 82, 83 और 84 नेहरू नगर तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 99 एवं 100 समान का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने मनगवां में मतदान केन्द्र क्रमांक 224 बेलवा पैकान तथा मनगवां में कालेज में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कमिश्नर ने अधिकारियों तथा बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि गणना पत्रक डिजिटाइजेशन का कार्य दो दिन में अनिवार्य रूप से पूरा करें। रात-दिन प्रयास करके भरे हुए आवेदन पत्र मतदाता से प्राप्त करके उसे डिजिटाइज करें। जो महिलाएं 2003 के बाद विवाहित होकर आई हैं उनकी पूरी जानकारी नहीं मिलती है तो उनके माता-पिता और दादा-दादी का नाम तथा निवास स्थान की जानकारी देकर उसे ऑनलाइन सर्च करें। एक स्थान पर बैठने से काम पूरा नहीं होगा। पूरी टीम घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। सभी सुपरवाइजर तथा एआरओ डिजिटाइजेशन पर पूरा ध्यान दें। कमिश्नर ने रीवा नगर निगम क्षेत्र में सबसे पहले शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ वरूण रैकवार एआरआई नगर निगम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कमिश्नर ने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों में गणना पत्रक का संकलन कम है वहाँ अतिरिक्त कर्मचारी तैनात कर गणना पत्रक एकत्रित कराएं। डिजिटाइजेशन में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जिन बीएलओ ने सही रणनीति से कार्य किया उन्होंने समय से पहले ही शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कर लिया है। पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, रोजगार सहायक तथा बीएलओ मिलकर दो दिन में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करें। मौके पर उपस्थित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटाइजेशन का कार्य 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है। शहरी क्षेत्र में मतदाताओं के एक स्थान से दूसरे स्थान चले जाने के कारण कुछ कठिनाई आ रही है। इसे दूर करने के लिए नगर निगम के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। तय समय सीमा में डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो जाएगा। निरीक्षण के समय आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक, संयुक्त आयुक्त राजस्व एलआर अहिरवार, एसडीएम हुजूर डॉ अनुराग तिवारी, एसडीएम मनगवां संजय जैन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88