सतना दर्पण

मैहर में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर यातायात प्रभारी विक्रम सिंह की बड़ी कार्रवाई, मंदिर क्षेत्र के दलालों में मचा हड़कंप

मैहर जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के सख्त निर्देश और मार्गदर्शन में मैहर पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी व महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मा शारदा देवी मंदिर क्षेत्र में सक्रिय दलालों व अवैध वसूली करने वाले तत्वों पर नकेल कस दी। इस अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी विक्रम सिंह ने किया, जिनकी अचानक की गई दबिश से पूरे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।

लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दलाल दर्शन के नाम पर आने वाले श्रद्धालुओं से अवैध रकम वसूल रहे थे, उन्हें गुमराह कर रहे थे और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अव्यवस्था फैला रहे थे। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए।

आदेश मिलते ही यातायात प्रभारी विक्रम सिंह ने अपनी टीम के साथ सुबह से ही अभियान शुरू किया। मंदिर मार्ग, पार्किंग स्थल और दर्शन कतारों के आसपास विशेष चेकिंग की गई। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया तथा जिनके खिलाफ सबूत मिले, उनके विरुद्ध केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विक्रम सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अनियमित तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा, ताकि मैहर आने वाले लाखों भक्तों को सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध दर्शन मिल सके।

इस सख्त कार्रवाई से मंदिर क्षेत्र में सक्रिय दलालों व अवैध वसूली करने वालों में दहशत फैल गई है और वातावरण में अनुशासन व व्यवस्था की स्थिति और मजबूत दिखाई दे रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88