जबलपुर दर्पण

भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन दिवस की रही धूम

जबलपुर दर्पण । भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के विभिन्न संगठनों के बैनर तले मानस भवन में सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और इसके उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली गई।श्री विश्वकर्मा महासंगठन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि समारोह में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शोभायात्रा मानस भवन से प्रारंभ होकर तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, करमचंद चौक, तुलाराम चौक, बड़ा फुहारा होते हुए गोलबाजार से पुनः मानस भवन पहुंची। इसमें भगवान श्री विश्वकर्मा और राधा-कृष्ण की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में एकता का संदेश दिया, वहीं बालिकाओं ने डांडिया नृत्य से सभी का मन मोह लिया।शोभायात्रा के उपरांत मानस भवन में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया और प्रसाद वितरण हुआ।

आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले-रमेश विश्वकर्मा, एड. ओपी विश्वकर्मा, अरविन्द्र विश्वकर्मा बंटी, अजय गोविन्द विश्वकर्मा, रविन्द्र विश्वकर्मा, दीपक-संगीता विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, बीपी विश्वकर्मा, रामराज विश्वकर्मा, निरंजन विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, हरि मासाब, प्रियंक विश्वकर्मा, नंदू विश्वकर्मा आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88