भारी पड़ सकती है छोटी सी चूक

स्वयं, परिवार व समाज की रक्षा के लिए घरों में ही मनाएं रक्षाबंधन
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील
मण्डला। रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वेे स्वयं, परिवार व समाज को कोरोना संक्रमण से बचाने घरों में ही मनाएं रक्षाबंधन का त्यौहार मनाएं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जहाँ है वहीं रहे तथा अपने परिजनों को भी जहां हैं वहीं रहने की समझाईश दे। वीडियो के माध्यम से संदेश जारी करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा है कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है, इससे बचने के लिए सतर्कता ही एकमात्र उपाय है। अतः सभी को सुरक्षा के मानकों का पालन करना चाहिए। छोटी सी चूक भारी पड़ सकती है। उन्होंने जिलेवासियों से आव्हान किया कि वे राखी सहित अन्य त्यौहारों में भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने का संकल्प लें। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में धारा 144 लागू है जिसके तहत् अनेक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं जिनका पालन करना आवश्यक है।



