छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ट्रक ने बाईक सवार छात्रों को कुचला

2 की मौके पर ही दर्दनाक मौत
छतरपुर। बकस्वाहा के दमोह रोड पर कालेज के पास आज दोपहर एक ट्रक ने स्पलेंडर बाईक सवार छात्रों को कुचल दिया, जिससे 2 छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक एमपी 33 एच को थाना प्रभारी आशुतोाष श्रोतिय ने सुनहरा के पास जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक लक्ष्मण निवासी जगारा एवं नरेंद्र वीरमपुरा का बताया गया है।



