मध्य प्रदेशसिवनी दर्पण

फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ी अपराधियों की गाड़ी

केवलारी। बीती रात्रि लगभग 2:00 बजे हनुमान मंदिर लोधी मोहल्ला के पास पुलिस का 100डायल बाहन खड़ा हुआ था जिसमें विजेंद्र सिंह दुबे सैनिक 37 पायलट ज्योतिष मर्सकोले थे। नैनपुर की ओर से आ रही टोयटा लाल रंग की बहन क्रमांक सीजी 04-7093 को रोका तो गाड़ी नहीं रुकी , संदेहास्पद पर तुरंत सैनिक ने श्री के के अवस्थी थाना प्रभारी को फोन लगाया कि लाल रंग की वाहन को रोकने पर वाहन नहीं रुकी है ,टी आई जो की रात्रि गश्त पर रोड पर ही खड़े हुए थे गाड़ी रोकने का प्रयास किया गाड़ी तेज रफ्तार से सिवनी की और तेज रफ्तार से भाग चली टोयटा के पीछे नगर निरीक्षक का वाहान और 100डायल पीछा करते हुए पलारी तिगड्डा पार करते ही थाना प्रभारी ने पुलिस थाना कान्हीवाड़ा को सूचित किया हम लोग एक वाहन का पीछा करते हुए आ रहे हैं यह बाहन रुक नहीं रहा है ऐसे रोका जाए इसी बीच टोयटा वहान छुई से अमोदागढ़ रोड से टिकारी, चुटका मार्ग पर चली गई टिकारी नहर की पुलिया के पास जाकर खड़ी कर दी गई ,रात्रि में टिकारी चुटका में 15 से 20 लोगों की हलचल और पुलिस पर हमला करने की कोशिश को भांप कर टीआई के के अवस्थी और पुलिस थाना कान्हीबाडा पुलिस का दल ने गाड़ी के आसपास खड़े लोगों को वार्निंग दी कि कोई भी गलत हरकत करोगे उसका अंजाम बुरा होगा पुलिस का कड़ा रुख देखकर वहां से अपराधी लोग भाग निकले तो गाड़ी के पास जाकर गाड़ी की जांच करने पर गाड़ी के अंदर सागौन के नौ लट्टा रखे हुए थे जिसकी सूचना रात 3:00 बजे श्री बी एल पाल वन परिक्षेत्र अधिकारी केवलारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी का कान्हीवाडा को दी गई वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिलने पर तुरंत दो वाहनों में पूरा अमला टिकारी नहर के पास पहुंचा और टोयटा गाड़ी को पकड़ कर के केवलारी वनपरिक्षेत्र कार्यालय में ले आये पता करने पर किसी ने भी नही बताया कि गाड़ी किसकी है ,सुत्रो से लगी जानकारी के अनुसार केवलारी से वनसंपदा दोहन कर रहे अपराधियों का भी हाथ होने से वन विभाग इंकार नही कर रहा है । वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा वन परिक्षेत्र समान्य एवं निगम के जंगलों में कटाई के निशान की पतासाजी लगाने के लिए सभी कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि कोन से वीट के जंगल से यह सागौन के पेड़ काटे गए वन विभाग के द्वारा वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही पूर्ण कर इसकी सूचना वन मंडल अधिकारी सिवनी को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88