सिवनी दर्पण

नाली बनी जानलेवा खतरा,सिवनी नगर परिषद की लापरवाही से बढ़ रही दुर्घटनाएं, लोग बेहाल

सिवनी जबलपुर दर्पण । सिवनी नगर परिषद की घोर लापरवाही एक बार फिर आम जनता की जान-माल पर भारी पड़ रही है। उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज के महामाया वार्ड में फैशन चौक से मुंगवानी रोड तक जाने वाली मुख्य सड़क की टूटी हुई नाली अब दुर्घटनाओं का अड्डा बन चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले 15 दिनों में 10 से ज्यादा राहगीर चोटिल हो चुके हैं, जिनमें बाइक सवार, छात्र और फोर व्हीलर वाहन चालक तक शामिल हैं।हाल ही में तीन युवक बाइक से इस टूटे नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह नाली न केवल पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, बल्कि सड़क के टर्निंग पॉइंट पर स्थित होने से खतरा और भी बढ़ गया है। कई बार चार पहिया वाहन भी इस गड्ढे में फंस चुके हैं, जिससे जाम और चोटिल होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।स्थानीय निवासी श्रीमती सीता बाई राजपूत और योगेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने मार्च 2025 से अब तक 7 बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन नगरपालिका बिना काम किए ही शिकायतों को “निराकृत” बताकर बंद कर रही है। उनका आरोप है कि नाली की वजह से बारिश का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, और वह सीधे उनके घरों में घुस जाता है, जिससे सांप-बिच्छुओं और जहरीले कीड़ों का खतरा भी बढ़ गया है।वार्डवासियों ने कई बार नगर परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मौखिक और लिखित रूप से शिकायत दी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों में रोष है कि न तो कोई निरीक्षण हो रहा है, न ही मरम्मत कार्य शुरू हुआ है।क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि तुरंत नाली की मरम्मत कर सुरक्षित ढंग से ढकने की व्यवस्था की जाए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर की जा रही झूठी कार्रवाई की भी जांच की जाए, ताकि आम जनता की समस्याओं का वास्तविक समाधान हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88