स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सभी मंडलो में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी तारतम्य में पश्चिम विधानसभा, केंट विधानसभा एवं उत्तर विधानसभा एवं पूर्व विधानसभा के मंडलो में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति, एकता और गर्व का संदेश जन जन तक पहुचाने के संकल्प के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे के नेतृत्व में पश्चिम, पूर्व, केंट और उत्तर विधानसभा के मंडलो में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती मंडल, केंट विधानसभा के अटल बिहारी बाजपेई मंडल, छत्रपति शिवाजी मंडल, उत्तर विधानसभा के विवेकानंद, दीनदयाल, चंद्रशेखर आज़ाद, कुशाभाऊ ठाकरे, आचार्य विद्यासागर मंडल, पूर्व विधानसभा के सुभाषचंद्र बोस मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रत्येक मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा जो विभिन्न गली कूचो से होते हुए नगर का भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, देशभक्त नारो के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता के इस पर्व को उत्सव के रूप में मनाने और और हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने इस अवसर पर कहा आगामी 15 अगस्त 1947 को हमें सैकड़ो वर्षों कि गुलामी से स्वतंत्रता मिली थी, प्रत्येक देशवासी के लिए हमारे स्वतंत्रता दिवस का विशेष महत्त्व है और इस बार स्वतंत्रता दिवस का महत्व इसीलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि कुछ समय पूर्व ही हमारे वीर जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान परस्त आतंकवाद को करारा जबाब दिया था, जिसकी गूंज पुरे विश्व में सुनाई थी। केंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा देश की सीमाएं और देश के नागरिक यदि आज सुरक्षित महसूस करते है तो इसके पीछे हमारी सेनाओ के वे सभी वीर सैनिक है जो अपनी और अपने परिवार की चिंता किये बगैर सरहदो की सुरक्षा करते है और उन वीर सैनिको के अदम्य साहस और शौर्य को याद करने के लिए भाजपा संगठन के आह्वान पर केंट विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्तर विधायक श्री अभिलाष पांडे ने कहा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि हमारी एकता, सम्मान और गर्व का प्रतीक है, इसकी शान हमेशा ऊँची रहे, आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता का महत्त्व समझ आये और स्वतंत्रता का यह पर्व हम उत्सव के रूप में मनाये इस आह्वान के साथ उत्तर विधानसभा के पांचो मंडलो के कार्यकर्ताओ ने एकत्र होकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज,महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, रोहित जैन, अभय सिंह, अंजू भार्गव, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, प्रणय गुप्ता, आशीष राव, पुष्पराज बघेल, गुड्डा केवट, सौरभ गोयल, योगेश बिलोहा, सपन यादव, दिलीप पटेल, योगेश लोखंडे आदि उपस्थित थे।



